-
☰
No image found.
राजस्थान: चुनाव को लेकर अजमेर में पुलिस का फ्लैग मार्च, दरगाह क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की ओर से दरगाह क्षेत्र सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों
विस्तार
राजस्थान: आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की ओर से दरगाह क्षेत्र सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ के नेतृत्व में शहर के विभिन्न थानों के एसएचओ एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान फ्लैग मार्च में शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने गंज थाना, दिल्ली गेट, लोहागल, मदर स्कूल, दरगाह बाजार सहित आसपास के प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अजमेर में चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। दरगाह क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला और एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ के नेतृत्व में सभी थानों के एसएचओ और पुलिस जवान फ्लैग मार्च में शामिल हुए। गंज थाना, दिल्ली गेट, लोहागल, मदर स्कूल और दरगाह बाजार सहित विभिन्न इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी तरह की अफवाह, संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
