-
☰
उत्तर प्रदेश: भयहरण नाथ धाम में 8 मार्च को भव्य होली उत्सव, कवि सम्मेलन और फूलों की होली का होगा आयोजन
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में गत वर्षों की भाँति 8 मार्च दिन रविवार को परम्परा गत होली उत्सव का भव्य आयोजन प्रबन्ध समिति द्वारा होगा। जहाँ होली उत्सव में आयोजित राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में गत वर्षों की भाँति 8 मार्च दिन रविवार को परम्परा गत होली उत्सव का भव्य आयोजन प्रबन्ध समिति द्वारा होगा। जहाँ होली उत्सव में आयोजित राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध हास्य कवि व पुरातत्वविद राजेश पांडेय निर्झर प्रतापगढ़ी करेंगे वहीं राष्ट्रीय लोक गायिका प्रतिमा मिश्रा फगुवा सहित विविध होली गीत प्रस्तुत करेंगी। होली उत्सव की शुरुवात धाम स्थित मुख्य मंदिर सहित सभी मंदिरों में स्थित देवी देवताओ के साथ प्रतीक रूप में फूलों की होली होगी। भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि महिला दिवस पर होली उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक जीत लाल पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राय साहब सिंह प्रतिनिधि राज्य सभा सांसद ( अमर पाल मौर्य जी), नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव, बेलखरनाथ धाम ब्लाक के पूर्व प्रमुख कृष्ण कांत मिश्र प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों में प्रमुख रूप से बलिया से प्रदेश शासन द्वारा साहित्य भूषण व हरिबंश राय बच्चन सम्मान से बिभूषित जन कवि प्रकाश जी, फतेहपुर से हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल रजिया सुल्तान, रायबरेली से डॉ पीयूष मिश्र पीयूष, यमुनापार प्रयागराज से वेदानंद वेद, गंगापार से हास्य कवि प्रशांत भरुहिया तथा राष्ट्रीय कवि शिवम भगवती सहित प्रतापगढ से गीतकार डॉ अशोक अग्रहरि, हरिबंश शुक्ल शौर्य, आशा लता यादव, आलोक बैरागी व प्रभात शिक्षार्थी, अमर नाथ बेजोड़, राज कुमार विश्वकर्मा व सौरभ सोमबंशी आदि अपनी रचनाओं से सभी को आनंदित करेंगे। वहीं स्थानीय लोकगायक अजब नारायण पांडेय सहित क्षेत्रीय कलाकार सामूहिक फगुआ गायन प्रस्तुत करेंगे। सुव्यवस्था की जिम्मेदारी अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह व कार्यालय प्रभारी संजीव मिश्र व स्वच्छता नायक राज कुमार सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने ली है।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत