Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में अनोखी शादी,  सिर्फ 101 रुपये में किया विवाह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav , Date: 07/03/2026 03:08:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav ,
  • Date:
  • 07/03/2026 03:08:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा दादरी क्षेत्र में दहेज प्रथा के खिलाफ एक अनोखी मिसाल सामने आई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा दादरी क्षेत्र में दहेज प्रथा के खिलाफ एक अनोखी मिसाल सामने आई है। लुहारली गांव के किसान नेता मनवीर भाटी के बेटे जितेंद्र की बारात कोट गांव पहुंची, जहां मात्र 101 रुपये में सादगीपूर्ण शादी संपन्न हुई। जितेंद्र और वैशाली के विवाह में न तो दहेज लिया गया और न ही गाड़ी या अन्य सामान की मांग की गई। डॉ अजीत बरहेला कोट की भतीजी है वैशाली इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश गया है और क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास दहेज प्रथा खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।