Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मानव धर्म प्रसार का वार्षिक सम्मेलन, भोला बाबा ने दिए मानवता और परोपकार के संदेश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 06/03/2026 10:20:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 06/03/2026 10:20:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  थाना जंगीपुर अंतर्गत ग्राम  धुरेहरा के काली मां स्थान पर मानव धर्म प्रसार का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सद्‌गुरु संत श्री गंगाराम दास जी महाराज के शिष्य भोला बाबा ने उपस्थित होकर हजारों लोगों

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  थाना जंगीपुर अंतर्गत ग्राम  धुरेहरा के काली मां स्थान पर मानव धर्म प्रसार का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सद्‌गुरु संत श्री गंगाराम दास जी महाराज के शिष्य भोला बाबा ने उपस्थित होकर हजारों लोगों को संबोधित किया और उन्हें उपदेश दिए। भोला बाबा ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण उपदेश दिए। उन्होंने कहा कि 1-कुछ भी बनने से पहले मानव बनें और 2-जो दूसरों को सुख पहुंचाते हैं,3- परमात्मा उन्हें ही सुख देते हैं। उन्होंने परोपकार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि4- परोपकारी व्यक्ति बिना साधन भजन के भी परमात्मा को प्राप्त कर लेता है।

भोला बाबा ने यह भी बताया कि 5- झूठ बोलने वाला कभी आगे नहीं बढ़ सकता
और 6-परमात्मा अहंकारियों को पसंद नहीं करते। उन्होंने सत्य, न्याय और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। इस धर्म प्रसार का मुख्य उद्देश्य जीवों पर दया करना, मतभेद समाप्त करना और मिलजुलकर रहना बताया गया।
इस वार्षिक सम्मेलन में दूरदराज सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और नवयुवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भोला बाबा द्वारा झंडा रोहण किया गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए और प्रवचन सुने। वीरेंद्र बाबा, कवि बाबा, ब्लॉक प्रभारी रामअवध जी, साहब यादव उर्फ मटरू, संचालनकर्ता अशोक यादव, विश्वकर्म अशोक कश्यप, मास्टर संजय यादव पुर बिटिसी , पूजन यादव, गुलाब यादव, उपेंद्र यादव और रमेश मास्टर और बर्तमान जिला पंचायत प्रत्तासी कमलेश उर्फ भानु यादव व जिला पंचायत प्रत्यासी सुरेंद्र यादव मास्टर सहित कई गणमान्य व्यक्ति.इस अवसर पर मौजूद थे। उपदेशों के साथ इस कार्यक्रम का बिसाल भंडारे के साथ समापन किया गया।

Related News

राजस्थान: फाल्गुनी लक्खी मेले में स्काउट्स ने दी सेवाएं, लौटने पर विद्यालय में हुआ सम्मान

बिहार: लखमोहना में श्री सीता-राम महायज्ञ का शुभारंभ, 14 मार्च तक चलेगा धार्मिक आयोजन

बिहार: रहुई में मातृ-शिशु पोषण कार्यक्रम आयोजित, जीविका समिति ने महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

बिहार: पीएम मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में ‘कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन’ पर पोस्ट बजट वेबिनार, किसानों ने देखा लाइव प्रसारण

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, सीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

बिहार: ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत नवादा में जनसुनवाई, डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं


Featured News