-
☰
उत्तर प्रदेश: अपर्णा यादव ने डाढा आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का जनपद गौतमबुद्धनगर में भ्रमण कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का जनपद गौतमबुद्धनगर में भ्रमण कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र डाढा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित गोद भराई, अन्नप्राशन, कन्या जन्मोत्सव एवं किट वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उन्होंने लाभार्थी महिलाओं एवं बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। अपने संबोधन में माननीय उपाध्यक्ष ने महिलाओं को साइबर अपराध (Cyber Crime) के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी दनकौर संध्या सोनी, मुख्य सेविका ममता, पूनम रावत, ललिता तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। माननीय उपाध्यक्ष ने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं एवं संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं और बच्चों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके उपरांत माननीय उपाध्यक्ष द्वारा जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में पहुंचकर बंदी महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें कारागार में मिल रही सुविधाओं तथा उनके मामलों की जानकारी प्राप्त की तथा अच्छे आचरण वाली बंदी महिलाओं की सजा कम करने (रियायत) के संबंध में शासन को पत्राचार करने हेतु आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने जिला कारागार में बंदियों के कौशल विकास हेतु संचालित कार्यशालाओं का भी निरीक्षण किया, जो सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गईं। माननीय उपाध्यक्ष ने बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों व गतिविधियों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
उत्तर प्रदेश: आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ खोजी अभियान के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया
उत्तराखंड: गंगोलीहाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन, 49 मरीजों को लाभ
बिहार: गर्मी से पहले नवादा में चापाकलों की मरम्मत अभियान शुरू
मध्य प्रदेश: 14 साल की बालिकाओं के लिए मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान शुरू
मध्य प्रदेश: तहसील स्तरीय जितेंद्र सिंह तोमर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 21 मार्च को होगा आयोजित