Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ खोजी अभियान के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Krishna Chandra Shukla , Date: 07/03/2026 04:53:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Krishna Chandra Shukla ,
  • Date:
  • 07/03/2026 04:53:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पयागपुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 6 और 7 मार्च को कुष्ठ खोजी अभियान के लिए आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पयागपुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 6 और 7 मार्च को कुष्ठ खोजी अभियान के लिए आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की पहचान करना है, जो 9 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करने और उनकी जानकारी अपने सुपरवाइजर के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।


प्रशिक्षण में बताया गया कि कुष्ठ रोग की शुरुआती पहचान होने पर प्राथमिक उपचार से मरीज को पूरी तरह स्वस्थ किया जा सकता है। इसी कारण आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और संभावित मरीजों की समय पर पहचान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान करेंगी। इसके अतिरिक्त, नियमित टीकाकरण अभियान अंतर्गत हेडकाउंट सर्वे में छूटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की लाइनलिस्ट टीकाकरण हेतु तैयार करने के साथ जिन लोगों के पास आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनका पंजीकरण भी कराया जाएगा, ताकि वे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनएमए एके पांडेय, बीपीएम अनुपम शुक्ल और सहित कई आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ धीरेन्द्र तिवारी ने प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें। उन्हें कुष्ठ रोग के लक्षणों के प्रति लोगों को जागरूक करने और किसी भी संदिग्ध मरीज की सूचना तुरंत स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि समय पर उपचार देकर रोग को नियंत्रित किया जा सके।