-
☰
उत्तर प्रदेश: बैंक के सामने बाइक खड़ी करने से जाम और दुर्घटना की बढ़ी आशंका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज, गोंडा तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने सड़क पर बेतरतीब खड़ी की जा रही मोटरसाइकिलें जाम और दुर्घटनाओं की आशंका का कारण बन रही हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज, गोंडा तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने सड़क पर बेतरतीब खड़ी की जा रही मोटरसाइकिलें जाम और दुर्घटनाओं की आशंका का कारण बन रही हैं। रोजाना बड़ी संख्या में बैंक आने वाले लोग अपनी बाइक सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, जिससे मार्ग संकरा हो जाता है और यातायात प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक के सामने सड़क पर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें खड़ी रहने से दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे लोगों को निकलने में काफी समय लग जाता है। स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण अक्सर छोटे-बड़े वाहन एक-दूसरे से टकराने से बचते नजर आते हैं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बैंक के आसपास पार्किंग की समुचित व्यवस्था कराई जाए तथा सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आम लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन मिल सके।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत