Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता पिंटू तिवारी के होली मिलन समारोह में फूलों की बारिश, फगुआ की धुन पर झूमे लोग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prashant (Pratapgarh) , Date: 06/03/2026 10:09:51 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prashant (Pratapgarh) ,
  • Date:
  • 06/03/2026 10:09:51 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मान्धाता क्षेत्र में भाजपा नेता और ब्वायज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मान्धाता क्षेत्र में भाजपा नेता और ब्वायज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा और फगुआ के गीतों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। मान्धाता के मल्हूपुर देल्हूपुर स्थित ब्वायज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज परिसर में आयोजित होली महोत्सव में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता पिंटू तिवारी द्वारा मेहमानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत के साथ हुई।

फगुआ की संगीतमय प्रस्तुति पर मौजूद लोग झूम उठे और एक-दूसरे को रंग व फूलों की पंखुड़ियों से होली की बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राम अभिलाष मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पिंटू तिवारी धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ने और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि पिंटू तिवारी शिक्षा और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने वाले व्यक्तित्व के रूप में क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं।

होली महोत्सव में आए लोगों ने कहा कि फगुआ गीतों और फूलों की पंखुड़ियों के साथ खेली गई यह होली सनातनी परंपरा की अनूठी झलक प्रस्तुत करती है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सूर्य नारायण तिवारी, शिक्षक सुभाष पांडेय, स्टेट मैनेजर अविनाश तिवारी, एडवोकेट प्रभात पांडेय, यूथ बिग्रेड अध्यक्ष अखिलेश पांडेय और संगीत शिक्षक रोहन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) ने सभी अतिथियों और क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से होली महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।