-
☰
उत्तर प्रदेश: रास्ते के विवाद में दबंगों ने दंपती पर किया हमला, पति गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा जनपद के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़हा जगत मौजा कलवारी में रास्ते की जमीन को लेकर हुए विवाद में दबंगों द्वारा घर में घुसकर दंपती पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा जनपद के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़हा जगत मौजा कलवारी में रास्ते की जमीन को लेकर हुए विवाद में दबंगों द्वारा घर में घुसकर दंपती पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कौड़हा जगत निवासी रीता देवी पत्नी ज्ञान सिंह ने थाने में दी गई तहरीर मे कहा है कि गुरुवार 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के ही तरुन सिंह पुत्र मायाराम, माया देवी पत्नी मायाराम व आरती देवी उर्फ भारती पुत्री मायाराम रास्ते की जमीन के विवाद को लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़ पड़े। जान बचाने के लिए जब उनके पति घर के अंदर भागे तो प्रतिवादी गण भी घर में घुस आए और चाकू व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची रीता देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोरगुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल ज्ञान सिंह को डायल 112 व एंबुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत