Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम पवन कुमार गंगवार ने की समीक्षा बैठक

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 12/03/2026 10:23:51 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 12/03/2026 10:23:51 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों औ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पुनरीक्षण प्रक्रिया की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 15,67,539 है, जिनमें 8,55,675 पुरुष, 7,11,825 महिला तथा 39 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। दावा-आपत्ति अवधि (6 जनवरी से 6 मार्च 2026) के दौरान प्राप्त आवेदनों और नोटिसों की सुनवाई की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने बताया कि नोटिसों की कुल संख्या 3,24,498 है, जिनमें से 3,23,236 नोटिसों का वितरण (99.61 प्रतिशत) किया जा चुका है।

वहीं 11 मार्च 2026 तक 3,19,021 मामलों (98.31 प्रतिशत) की सुनवाई पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ और एईआरओ को निर्देशित किया कि सुनवाई के लिए आने वाले मतदाताओं या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को हर संभव सहायता दी जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और कम से कम समय में उनकी सुनवाई पूरी हो सके। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर भी सुनवाई कराई जा रही है तथा बूथ लेवल अधिकारी दस्तावेज जमा कराने में सहयोग कर रहे हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

मध्य प्रदेश: गाडरवारा में वन विभाग की बड़ी लापरवाही: जब्त ट्यूबवेल मशीन रातों-रात गायब, उठे मिलीभगत के सवाल

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सुनी जन समस्याएं, 93 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण

मध्य प्रदेश: गोटेगांव में एबीवीपी की नगर इकाई का गठन, अमन साहू बने नगर मंत्री 

उत्तर प्रदेश: युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और रॉड से पीटकर किया घायल

मध्य प्रदेश: थांदला–मेघनगर में वर्षितप आराधना का शतक, अणु शताब्दी वर्ष में तपस्वियों का दृढ़ संकल्प


Featured News