Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पिरान कलियर की फैरूज फातिमा ने UPSC पास कर IAS अधिकारी बन क्षेत्र का नाम किया रोशन 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 07/03/2026 02:12:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 07/03/2026 02:12:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हरिद्वार पिरान कलियर-पिरान कलियर क्षेत्र की रहने वाली होनहार बेटी फैरूज फातिमा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठा परीक्षा पास कर (IAS) अधिकारी बनी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हरिद्वार पिरान कलियर-पिरान कलियर क्षेत्र की रहने वाली होनहार बेटी फैरूज फातिमा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठा परीक्षा पास कर (IAS) अधिकारी बनी। पिरान कलियर क्षेत्र की रहने वाली हॉनर बेटी फैरूज फातिमा ने IAS अधिकारी बनकर पूरे क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। उनकी एक ऐतिहासिक उपलब्धि से नगर पंचायत पिरान कलियर सहित पूरे प्रदेश में खुशियों और गर्व का माहौल है। फैरूज फातिमा की सफलता केवल एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं बल्कि संघर्ष मेहनत और पिता के सपनों को साकार करने की प्रेरणादायक मिसाल है। उनके पिता इकबाल साहब जो पैसे से एक ट्रक ड्राइवर है उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी ।दिन-रात मेहनत कर उन्होंने अपनी बेटी को आगे बढ़ने का हौसला दिया। फैरूज फातिमा ने भी अपने पिता की मेहनत और विश्वास को सार्थक करते हुए कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई की और IAS बनाकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। खास बात यह है कि फैरूज फातिमा एक प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ी भी रही है, जिन्होंने सोनाली नदी के मैदान से अपने खेल और संघर्ष की शुरुआत की थी। खेल और पढ़ाई को लेकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।