-
☰
उत्तर प्रदेश: गायत्री मेकअप स्टूडियो का भव्य उद्घाटन, एमएलसी और क्षेत्रीय डॉक्टर ने किया फीता काटकर शुभारंभ
- Photo by : ncr samachar
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तरबगंज तहसील के पकड़ी बाजार स्थित इंडियन बैंक के पास बुधवार को एक नए प्रतिष्ठान, गायत्री मेकअप स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी अवधेश कुमार सिंह और तरबगंज क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टर जंग बहादुर सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में बाजार एवं क्षेत्रीय लोगों की भारी उपस्थिति रही। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर बलराम यादव और संचालिका रीना यादव ने स्टूडियो के कार्यों के बारे में जानकारी दी। रीना यादव ने बताया कि गायत्री मेकअप स्टूडियो में हाइड्रा फेशियल और कार्बन लेजर फेशियल जैसी विशेष सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिनका उद्देश्य चेहरे की चमक को बढ़ाना और त्वचा को निखारना है। संचालिका रीना यादव ने यह भी बताया कि उन्होंने लकमी अकैडमी, दिल्ली से सर्टिफिकेट प्राप्त किया है, जो उनके पेशेवर कौशल को प्रमाणित करता है। मेकअप स्टूडियो के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल था, और इस नए प्रतिष्ठान के माध्यम से क्षेत्र में सौंदर्य और स्किन केयर सेवाओं का एक नया दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण, फीडिंग और मैपिंग में तेजी के दिए निर्देश
गुजरात: महाशिवरात्रि स्वयं को जानने की पावन रात्रि
राजस्थान: भूराराम बेनीवाल बने चौहटन क्षेत्र के वीर जाट सेवा के तहसील उपाध्यक्ष
बिहार: ककोलत महोत्सव सह अन्य सांस्कृतिक महोत्सव 27 फरवरी से 01 मार्च तक