-
☰
उत्तर प्रदेश: कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल गिराई, प्रशासन ने लिया संज्ञान; दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठिरिया कल्यानपुर में बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। खुराफातियों ने कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल को ढहा दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठिरिया कल्यानपुर में बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। खुराफातियों ने कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल को ढहा दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया और एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया ठिरिया कल्यानपुर में कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल गिराई:एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण,दिए खुरपतियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठिरिया कल्यानपुर में बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। खुराफातियों ने कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल को ढहा दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया और एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि कुछ खुराफातियों ने गांव की शांति भंग करने का प्रयास किया है। प्रभारी निरीक्षक को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण करा दिया जाएगा। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि वर्तमान में गांव में पूरी तरह शांति है। ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी देखरेख में दो दिनों के अंदर दीवार का निर्माण पूर्ण कराएं। पुलिस प्रशासन इलाके में पैनी नजर बनाए हुए है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, लगभग 3700 की आबादी वाले ठिरिया कल्यानपुर गांव में मुस्लिम समुदाय की आबादी करीब 500 है। गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल का निर्माण सपा सरकार के दौरान विधायक निधि से किया गया था। गुरुवार को जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तो दीवार को टूटा हुआ देख दंग रह गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान पति प्रेमपाल ने तत्काल शाही पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश बैंसला और दुनका चौकी इंचार्ज मुनेन्द्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया बाद में सीओ मीरगंज अजय कुमार और एसडीएम आलोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को शरारती तत्वों को चिह्नित कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।