-
☰
उत्तर प्रदेश: हिंदू परिवार पर दूसरे समुदाय के दबंगों हमला, पुलिस प्रशासन नहीं कर रही मदद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बिहारीगढ़ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक ओर,जीरो टॉलरेंस, नीति और हर नागरिक कि सुरक्षा का दावा करते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बिहारीगढ़ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक ओर,जीरो टॉलरेंस, नीति और हर नागरिक कि सुरक्षा का दावा करते हैं। वही बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरड़ीखेड़ा से पुलिस संवेदनहीनता का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खाकी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुरडी खेड़ा गांव में एक हिंदू परिवार पर दूसरे समुदाय के दबंगों द्वारा हमला किया गया। पीड़ित परिवार ने जब न्याय की उम्मीद में पुलिस को सूचना दी तो मदद के बजाय उन्हें खाकी का कहर झेलना पड़ा, पुलिस प्रशासन ने उल्टा पीड़ित परिवार को ही घर छोड़ने का फरमान जारी किया। हद तो जब हो गई जब उन लोगों ने पीड़ित पति और पत्नी को अपने थाने की सीमा से बाहर निकाल दिया। दबंगों के हमले और पुलिस की प्रताड़ना से होकर पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन करने का पोस्टर लगा दिया जैसे ही शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विहीप के विभाग सह मंत्री मनीष योगाचार्य भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे। हिंदू संगठनों का कहना है कि एक तरफ सरकार सुरक्षा का जिम्मा लेती है वहीं दूसरी तरफ बिहारीगढ़ पुलिस अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने हुए पीड़ितो को ही प्रताडित कर रही है कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा नहीं मिली तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत