Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को लालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 02/09/2026 11:36:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 02/09/2026 11:36:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  लालगंज थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व मेपुलिस टीम ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  लालगंज थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व मेपुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को महादेवा चौराहे के आगे मुण्डेरवा रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में टीम वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपी महादेवा चौराहे के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक महादेवा चौराहे से आगे मुण्डेरवा रोड पर करीब 300 मीटर की दूरी पर सुबह लगभग 11 बजे आरोपी को पकड़ लिया गया।

 बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप  पुलिस के मुताबिक लालगंज थाने में इस मामले में मु0अ0सं0 171/2026 दर्ज है। मुकदमे में धारा 137(2), 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में सिद्धू पुत्र वाघे उर्फ निरंजन निवासी बानपुर पर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

 न्यायालय भेजा गया आरोपी  गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय बस्ती के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

 यह पुलिस टीम रही शामिल  आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी, उपनिरीक्षक मोहन लाल चौधरी, उपनिरीक्षक त्रियुगी नारायण यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव और कांस्टेबल अरविन्द कुमार शामिल रहे।
 

Related News

राजस्थान: परशुराम कुंड की प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हुए राजेंद्र दास महाराज, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मान 

राजस्थान: नंदा का खेड़ा में 11 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता संपन्न, कबड्डी में कायमपुरा और नंदा का खेड़ा विजेता

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश: पोरसा सब्जी मंडी में बारिश से दलदल, खरीदार परेशान; नगर पालिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में

उत्तर प्रदेश: गोंडा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, एसपी सिद्धान्त जैन ने दी सख्त चेतावनी


Featured News