-
☰
उत्तर प्रदेश: कालिखोह रोपवे पर आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ और प्रशासन का मॉक ड्रिल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर एवं National Disaster Response Force (एनडीआरएफ) के संयुक्त तत्वावधान में विंध्याचल स्थित कालिखोह रोपवे पर किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को मॉक अभ्यास किया गया। इ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर एवं National Disaster Response Force (एनडीआरएफ) के संयुक्त तत्वावधान में विंध्याचल स्थित कालिखोह रोपवे पर किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को मॉक अभ्यास किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य रोपवे पर दुर्घटना या आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्य की तैयारियों का परीक्षण करना था। यह मॉक अभ्यास **National Disaster Management Authority, नई दिल्ली से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एनडीआरएफ 11वीं बटालियन के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा तथा अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं प्रभारी अधिकारी (आपदा प्रबंधन) अजय कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऑन-साइट टेबल टॉप मीटिंग कर मॉक अभ्यास की रूपरेखा तय की गई। इसके बाद शाम 5:30 बजे अभ्यास के दौरान एक काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें रोपवे फेल होने से ट्रॉली में कुछ लोग फंस गए और रोपवे स्थल पर आग लगने की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान एनडीआरएफ के उप कमांडेंट डॉ. विवेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए रोपवे ट्रॉली में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया। यह पूरा मॉक अभ्यास इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत किया गया, जिससे विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपदा के समय उनकी भूमिकाओं का परीक्षण किया जा सके।
मॉक अभ्यास में उपजिलाधिकारी संजीव यादव, नायब तहसीलदार अरविंद पांडेय, एनडीआरएफ निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता, चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पांडेय सहित अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों की टीम ने भाग लिया।