-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए चिकित्सा शिविर लगाएगा फार्मासिस्ट एसोसिएशन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीतापुर सरायन नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने सीतापुर में चिकित्सा शिविर लगाने की घोषणा की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर सरायन नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने सीतापुर में चिकित्सा शिविर लगाने की घोषणा की है। शिविर के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाओं का वितरण और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी जाएगी। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता यूसफ खान ने बताया कि बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी को देखते हुए कज़ियारा, मोहल्ला कोट, आलमनगर सहित विभिन्न जलमग्न वार्डों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की योजना बनाई गई है। मंडल प्रवक्ता आफताब ने बताया कि बाढ़ के बाद जलजनित और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को जरूरत के अनुसार दवाएं और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यूसफ खान ने कहा कि आपदा की स्थिति में फार्मासिस्ट समुदाय की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। लोगों को दवाओं के सही इस्तेमाल की जानकारी देने और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस से बचाव को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। मो. अखलाक ने कहा कि इस मुश्किल समय में संगठन बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है और मेडिकल सहायता के साथ भोजन-पानी सहित हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर की सभी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएंगी। इस दौरान गौरव भारती, फैजान अहमद, आकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: गांधी जयंती पर खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी छूट, 30 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी योजना
महाराष्ट्र: जमीन विवाद में गरीब किसानों से अन्याय का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण में गांधी और शास्त्री जयंती पर हुआ कार्यक्रम
ओडिशा: जटणी में ओडिआ भागवत पर आलोचनाचक्र हुआ आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों ने रखे विचार
राजस्थान: LYNESS SWARA CLUB ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताया समय, उपयोगी सामग्री की भेंट
