Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कैंसर के महंगे इलाज पर लगाम की हुई तैयारी, सरकार बनाएगी नया रोडमैप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 11:44:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 11:44:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कैंसर के महंगे इलाज और जीवन रक्षक दवाओं की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार कैंसर की जांच और उपचार को लेकर व्यापक रोडमैप तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कैंसर के महंगे इलाज और जीवन रक्षक दवाओं की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार कैंसर की जांच और उपचार को लेकर व्यापक रोडमैप तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को अनावश्यक महंगी जांच और दवाओं के खर्च से बचाना और इलाज को अधिक प्रभावी व सुलभ बनाना है। स्वास्थ्य मंत्रालय कैंसर के अलग-अलग चरणों के लिए मानक उपचार प्रोटोकॉल को अपडेट करने की तैयारी कर रहा है। इसमें यह तय करने पर जोर रहेगा कि किस प्रकार के कैंसर में कौन सी जांच, थेरेपी और दवा जरूरी और प्रभावी है। दवाओं और जांच की लागत के साथ उनकी प्रभावशीलता का भी आकलन किया जाएगा।

सरकार की योजना के तहत जिला स्तर के सरकारी अस्पतालों में कैंसर की प्राथमिक जांच के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए जांच सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने की भी योजना है। स्तन, मुंह और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की स्क्रीनिंग में एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी है। इसके साथ ही टेली-पैथोलॉजी और डिजिटल पैथोलॉजी के जरिए जांच रिपोर्ट तैयार करने की व्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जाएगा। हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट इन इंडिया के माध्यम से विभिन्न जांच और उपचार तकनीकों की लागत-प्रभावशीलता का आकलन किया जाएगा। कैंसर की दवाओं की उपयोगिता का भी मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कौन सी दवा किस प्रकार के कैंसर में अधिक प्रभावी है।


Featured News