-
☰
उत्तर प्रदेश: अवैध तमँचा व एक कारतूस के साथ रामबिलास यादव को जमुआ बाईपास से गिरफतार किया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के थाना करंडा की पुलिस को अपराधियों के ऊपर चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार की शाम 4 बजे के बाद उपनिरीक्षक सचिन सिंह, चौकी प्रभारी बढ़सरा, अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर जमुआ बाईपास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के थाना करंडा की पुलिस को अपराधियों के ऊपर चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार की शाम 4 बजे के बाद उपनिरीक्षक सचिन सिंह, चौकी प्रभारी बढ़सरा, अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर जमुआ बाईपास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रामबिलास यादव उर्फ गुड्डू उर्फ शेरू यादव है, जो ग्राम सितापट्टी, थाना करंडा का निवासी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 42 वर्ष है। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में करंडा थाना में धारा 3/25, आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सरकार और संबंधित अधिकारियों के आदेश पर जनपद गाजीपुर में हमेशा आए दिन अभियान के तहत अपराधियों को पकड़कर उनके ऊपर विधिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस अधीक्षक साहब का भी सख्त आदेश है कि किसी भी प्रकार या संबंधित विभाग के ऊपर किसी भी कार्य में शामिल पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे