-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: आरडब्ल्यूए बीटा-1 ने मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता का लिया गया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर आरडब्ल्यूए बीटा-1 की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर आरडब्ल्यूए बीटा-1 की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। महासचिव हरेंद्र भाटी ने कहा कि गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर स्वच्छ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इसके बाद सेक्टर परिसर में प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में संरक्षक शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, भीम सिंह भाटी, प्रेम चंद जैन, सुनील भाटी, चौधरी जयपाल सिंह, रामबीर सिंह, सुरेंद्र सैनी, विद्या देवी, बीबी शर्मा, सैलेदर सिसोदिया, विवेक तालान, ब्रज वसी और दीपक भाटी समेत आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और सेक्टर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: गांधी जयंती पर खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी छूट, 30 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी योजना
महाराष्ट्र: जमीन विवाद में गरीब किसानों से अन्याय का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण में गांधी और शास्त्री जयंती पर हुआ कार्यक्रम
ओडिशा: जटणी में ओडिआ भागवत पर आलोचनाचक्र हुआ आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों ने रखे विचार
राजस्थान: LYNESS SWARA CLUB ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताया समय, उपयोगी सामग्री की भेंट
