-
☰
उत्तर प्रदेश: सादोपुर की बेटी मुस्कान ने UPSC में हासिल की 771वीं रैंक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान (ऑल इंडिया रैंक–771) पुत्री श्री अनिल बैसोया ने देश की प्रतिष्ठित UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान (ऑल इंडिया रैंक–771) पुत्री श्री अनिल बैसोया ने देश की प्रतिष्ठित UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि मुस्कान की इस सफलता से पूरे गांव में हर्ष का वातावरण है। ग्रामवासियों ने परिवार को बधाई देते हुए मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि सादोपुर गांव की बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी गांव की 5 बेटियों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों से MBBS की पढ़ाई पूरी कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुस्कान की सफलता से गांव की अन्य बेटियों और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी छोटी बहन भी पढ़ाई में मेहनत कर रही हैं और आगामी मई 2026 में मेडिकल की NEET परीक्षा देने वाली हैं। मुस्कान की इस उपलब्धि से पूरे गाँव और क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता से गाँव की बेटियों और युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। हम सभी को अपनी बेटियों पर गर्व है और आशा है कि वे आगे चलकर देश और समाज की सेवा करते हुए गाँव सादोपुर और क्षेत्र का नाम और ऊँचा करेंगी।
ग्रामवासियों ने कहा कि उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है और आशा है कि मुस्कान आगे चलकर देश और समाज की सेवा करते हुए गांव सादोपुर और पूरे क्षेत्र का नाम और अधिक ऊंचा करेंगी। सादोपुर की इस बेटी की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि बेटियों को सही अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। [06/03, 18:06] Rohit Mte Noida: ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान वर्मा (UPSC Rank 771) ने अपनी मेहनत और लगन से UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और गाँव का नाम रोशन किया है। मुस्कान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से बीएससी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिताजी श्री अनिल कुमार एक्टिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा माताजी गृहिणी (हाउसवाइफ) हैं। मुस्कान दो बहनें हैं।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत