Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला न्यायालय में संगोष्ठी, पॉक्सो कानून को लेकर निकाली प्रभात फेरी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/10/2026 11:31:15 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/10/2026 11:31:15 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में जनपद न्यायायल, गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में प्रातः 08ः00 बजे  जय प्रकाश यादव, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में जनपद न्यायायल, गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में प्रातः 08ः00 बजे  जय प्रकाश यादव, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार चलाये जा रहे पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के प्रति जागरूकता अभियान को बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता हेतु आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग, गाजीपुर के छात्रों, अधिवक्तागण व पराविधिक स्वयं सेवकगण के साथ माननीय न्यायाधीश द्वारा एक प्रभात फेरी को न्यायालय के गेट सं0-01 से हरी झण्डी दिखाकर को रवाना किया गया।

 इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त जनसामान्य व सभा में उपस्थित अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, उपस्थित पराविधिक स्वयं सेवकगण व सुरक्षाकर्मीयों को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए बताया कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाकर भारतीय स्वत्रंता संग्राम को एक नई दिशा दी। यद्यपि भारतीय स्वंत्रता संग्राम सन् 1858 से ही शुरू हो गया था, लेकिन वो अलग-अलग दिशाओं में चल रही थी। महात्मा गांधी जी को श्रेय यह जाता है कि उन्होंने सभी आन्दोलन को एक जुट किया और एक नई दिशा दी और जिनके रास्ते पर चलते हुए आजादी प्राप्त हुई। शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, लोक अदालत, गाजीपुर द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर बताया गया कि महात्मा गांधी जी की देश की आजादी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने हमें स्वच्छता व सत्य और अहिंसा का मार्ग सिखाया, जिसमें समाज व देश की तरक्की निहित है। 

नीरज गोंड, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जनमानस को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के योगदानों एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वाहन किया गया साथ ही साथ उनके द्वारा जनहित में किये गये कार्यो के बारे में विस्तृत रूप से अवगत भी कराया गया। सिविल बार एसोसिएशन, गाजीपुर के पदाधिकारीगण राजेन्द्र विक्रम सिंह, अंजनी कुमार ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्तागण व शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय द्वारा भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा 

अधिकरण गाजीपुर, शैलोज चन्द्र, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, गाजीपुर, अभिमन्यू सिंह, विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 पी0ए0 एक्ट गाजीपुर, सुश्री श्वेता वर्मा, ए0डी0जे0 कक्ष सं0-03, गाजीपुर, संजय के लाल, स्पेशल जज ई0सी0एक्ट गाजीपुर, विजय कुमार-चतुर्थ, ए0डी0जे0/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-01 गाजीपुर व अमित कुमार-।।, सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित हुये, तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं सुरक्षाकर्मी का आभार व्यक्त किया गया।


Featured News