Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नोएडा के चोटपुर और छजारसी पहुंचीं शालिनी सिंह, बिजली कार्रवाई से प्रभावित लोगों का साझा किया दर्द

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pradeep Kumar Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 31/08/2026 11:00:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pradeep Kumar Sharma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 31/08/2026 11:00:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित चोटपुर और छजारसी कॉलोनी में बिजली विभाग की कार्रवाई के बाद रविवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह मौके पर पहुंचीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित चोटपुर और छजारसी कॉलोनी में बिजली विभाग की कार्रवाई के बाद रविवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बिजली आपूर्ति से जुड़े मामलों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग से वैध कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को सामूहिक कार्रवाई से परेशान नहीं करने की अपील की।

दरअसल, बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की ओर से छजारसी, चोटपुर, बहलोलपुर और आसपास के इलाकों में कार्रवाई शुरू की गई है। बताया गया कि शनिवार को करीब 13 हजार घरों की बिजली काटी गई। इसके साथ ही अवैध रूप से बिछाई गई केबलों और बिजली की लाइनों को भी हटाया गया। कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में लोग बिजली संकट से प्रभावित हुए हैं। रविवार को शालिनी सिंह प्रभावित इलाकों में पहुंचीं और स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने और कार्रवाई से उत्पन्न परेशानियों की जानकारी उन्हें दी। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों से मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।

वैध उपभोक्ताओं को कार्रवाई से अलग रखने की मांग

शालिनी सिंह ने कहा कि बिजली चोरी करने वाले वास्तविक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने वाले और वैध विद्युत कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को सामूहिक कार्रवाई का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्युत कनेक्शन और मीटर की स्थिति की नियमानुसार अलग-अलग जांच की जानी चाहिए। जांच के आधार पर ही यह निर्धारित किया जाए कि कौन सा कनेक्शन वैध है और कहां बिजली चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक कार्रवाई के बजाय वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि निर्दोष और वैध उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

बिजली आपूर्ति बहाल करने की अपील

शालिनी सिंह ने विद्युत विभाग से अपील की कि वैध उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कनेक्शन नियमों के अनुरूप हैं, उन्हें बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ना चाहिए।उन्होंने मानकों के अनुरूप नए विद्युत मीटर उपलब्ध कराने और प्रत्येक कनेक्शन की स्थिति की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली चोरी पर रोक लगाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के अधिकार प्रभावित न हों। मौके पर स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं सामने रखीं और बिजली विभाग से राहत की मांग की। शालिनी सिंह ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित वैध उपभोक्ताओं की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा।

Related News

राजस्थान: परशुराम कुंड की प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हुए राजेंद्र दास महाराज, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मान 

राजस्थान: नंदा का खेड़ा में 11 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता संपन्न, कबड्डी में कायमपुरा और नंदा का खेड़ा विजेता

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश: पोरसा सब्जी मंडी में बारिश से दलदल, खरीदार परेशान; नगर पालिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में

उत्तर प्रदेश: गोंडा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, एसपी सिद्धान्त जैन ने दी सख्त चेतावनी


Featured News