Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: SP कृष्ण बिश्नोई और SP अंशिका वर्मा की शादी 29 मार्च को बाड़मेर में होगी सम्पन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 07/03/2026 12:21:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 07/03/2026 12:21:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक सुखद और चर्चित खबर सामने आई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक सुखद और चर्चित खबर सामने आई है। यूपी कैडर के दो युवा और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण बिश्नोई और बरेली के एसपी साउथ अंशिका वर्मा की शादी 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में संपन्न होगी। इस खबर के सामने आते ही पुलिस विभाग और उनके परिचितों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी कृष्ण बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं, जबकि अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की निवासी हैं। दोनों अधिकारी वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और अपने कामकाज की शैली के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है। शादी समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विवाह कार्यक्रम राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी मित्र शामिल होंगे।

 

इसके अलावा पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और सहयोगी भी इस खास मौके पर मौजूद रह सकते हैं। एसपी साउथ अंशिका वर्मा बरेली में अपनी सख्त और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। वहीं संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई भी अपने प्रशासनिक निर्णयों और कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों अधिकारियों की जोड़ी को लेकर पुलिस महकमे में भी उत्साह और खुशी देखी जा रही है। शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों अधिकारियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके समर्थक और शुभचिंतक इस नई शुरुआत के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में इन दिनों एक खूबसूरत खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। संभल के SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली साउथ की SP अंशिका वर्मा 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी राजस्थान के बाड़मेर में होगी, जो कृष्ण बिश्नोई का गृहनगर है। दूसरी तरफ अंशिका प्रयागराज की रहने वाली हैं। 


अंशिका वर्मा 2020 बैच की IPS अधिकारी हैं, जिन्होंने UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल की थी। नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.Tech करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज का रास्ता चुना। पहले प्रयास में सफलता न मिलने पर भी उन्होंने हार नहीं मानी और बिना किसी कोचिंग के दूसरे अटेंप्ट में UPSC क्रैक कर मिसाल कायम की दूसरी तरफ, कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के UP कैडर IPS अधिकारी हैं, जिन्हें यूपी पुलिस का ‘सिंघम’ कहा जाता है। उन्होंने 2017 में UPSC में 174वीं रैंक हासिल की थी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए मशहूर कृष्ण बिश्नोई को हाल ही में CM योगी ने ‘पुलिस मंथन-2025’ सम्मेलन में बेस्ट पुलिस अवार्ड से नवाजा। दोनों अधिकारियों की यह जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। 


Featured News