-
☰
उत्तर प्रदेश: रामदासपुर पेयजल योजना में जल महोत्सव व ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम आयोजित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर l मे 11 मार्च, 2026 (सू0वि0)- जनपद गाजीपुर के विकास खण्ड सादात के अंतर्गत
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर l मे 11 मार्च, 2026 (सू0वि0)- जनपद गाजीपुर के विकास खण्ड सादात के अंतर्गत रामदासपुर पेयजल योजना में जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, जागरूकता बैठक तथा “मेरा गांव जल सुरक्षित भविष्य” विषय पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई, साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधान द्वारा बताया गया कि 354 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है है। कार्यक्रम में जल निगम अधिकारी , खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, एडीइओ पंचायत , ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र , टीपीआई, डीपीएमयू एवं एफटीके महिलाएं उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश: गोटेगांव में एबीवीपी की नगर इकाई का गठन, अमन साहू बने नगर मंत्री
उत्तर प्रदेश: युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और रॉड से पीटकर किया घायल
मध्य प्रदेश: थांदला–मेघनगर में वर्षितप आराधना का शतक, अणु शताब्दी वर्ष में तपस्वियों का दृढ़ संकल्प
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर सिसोलर थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार