Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: गंगोलीहाट में खड़ी व बैठकी होली चरम पर, रागों की स्वर लहरियों ने बांधा समां

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , Date: 02/03/2026 12:01:56 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Likhit Pant ,
  • Date:
  • 02/03/2026 12:01:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: क्षेत्र में महिला एवं पुरुषों की खड़ी होली एवं बैठकी  होली चरम पर है इसी क्रम में विगत रात्रि पठक्यूडा (डौलिया)में हेम पाठक के आवास में संगीतज्ञों द्वारा देर रात तक विभिन्न रागों में होली गाय कर श्रोताओं को मं

विस्तार

उत्तराखंड: क्षेत्र में महिला एवं पुरुषों की खड़ी होली एवं बैठकी  होली चरम पर है इसी क्रम में विगत रात्रि पठक्यूडा (डौलिया)में हेम पाठक के आवास में संगीतज्ञों द्वारा देर रात तक विभिन्न रागों में होली गाय कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कैलाश सिंह ने राग धम्मार में मन सुख लाओ री मृदंग  , जंगला काफी में ऐसे ब्रिज के बसन से में आई, राग भैरवी में  सुध बुध बिसर गई ,जब से सुनी मुरली की भनक ,राग झिझौटी में  चलत पवन ऋतु आई फागुन की ,जीयरा मोरा नहीं माने , बीरेन्द्र रावल ने राग धम्मार में  नंद नंदन मोरी भैया मरोड़ी, राग जंगला काफी में गोरी धीरे चलो लुट  जाओगी  डगर ,राग खम्माज में  छोड़ो मोरा अचरा कि मैं गाली दूंगी ,राग भैरबी में अब तो रहूंगी अनबोली , विशाल सोरियाल ने  राग काफी में अखियन पडत गुलाल ,राग धम्मार में चमकत हो चपला सी तुम आज

 नीकी बनी हो शंकर लाल शाह ने राग जंगला काफी में  सारी डार गयो मो पे रंग की गागर, मैं तो भूले से देखन लगी उधर, नवीन पंत ने राग साहना में  नाथ न लू तुम से उतराई, अभिषेक बिष्ट ,नितिन पाठक आदि अनेक  कलाकारों ने देर रात तक गायन किया तबले में प्रियांशु, विशाल,  कुनाल बिष्ट , कैलाश सिंह आदि ने बारी-बारी से संगत दी ।इस अवसर पर धीरेंद्र बिष्ट, दिनेश बिष्ट ,चंद्रशेखर पाठक, नीरज पाठक,सूरज पाण्डे, भगवती प्रसाद पाठक, गिरीश पाठक, प्रकाश पाठक, गुड्डू पाठक, भगवती प्रसाद पाठक ,विजय खत्री ,मोहित पाठक ,बसन्त पाठक ,चंदन सिंह बिष्ट, गोलू बिष्ट, सुरेश कुमार अमन खत्री, आदि अनेक लोग उपस्थित थे।