Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: व्यायाम शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तराखंड  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 11:41:54 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 11:41:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: गंगोलीहाट पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दशाईथल के विद्यार्थियों ने विद्यालय के व्यायाम शिक्षक राजेश भंडारी के तबादले का विरोध करते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।

विस्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दशाईथल के विद्यार्थियों ने विद्यालय के व्यायाम शिक्षक राजेश भंडारी के तबादले का विरोध करते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। छात्रों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट के माध्यम से उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। छात्रों का कहना है कि राजेश भंडारी के मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। कई विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी हुआ है। छात्रों के मुताबिक शिक्षक के तबादले से विद्यालय की खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

ज्ञापन में विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग और शासन से शिक्षक का स्थानांतरण रद्द करने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर तबादला रद्द नहीं किया गया तो वे विद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। विद्यार्थियों ने शासन और शिक्षा विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए छात्रहित में शिक्षक के तबादले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।


Featured News