-
☰
उत्तराखंड: गंगोलीहाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन, 49 मरीजों को लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंगोलीहाट में लंबे अंतराल के बाद अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन किया गया, जिससे क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिली है। शिविर में विकासखंड के दूरस्थ गांवों के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज अपनी जांच कराने पहुंचे।
विस्तार
उत्तराखंड: गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंगोलीहाट में लंबे अंतराल के बाद अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन किया गया, जिससे क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिली है। शिविर में विकासखंड के दूरस्थ गांवों के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज अपनी जांच कराने पहुंचे। शनिवार को आयोजित इस विशेष शिविर में जिला अस्पताल से आए विशेषज्ञ डॉ. रामबाबू ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने अस्पताल पहुंचे कुल 49 मरीजों का अल्ट्रासाउंड परीक्षण किया। विशेषज्ञ की उपलब्धता होने से विशेषकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जिला मुख्यालय की दौड़ भाग से मुक्ति मिली। शिविर की सूचना मिलते ही गंगोलीहाट के अलावा बेरीनाग विकासखंड के सुदूर क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। विशेष रूप से चोड़मन्या (बेरीनाग) क्षेत्र से 6 महिलाएं अपनी जांच कराने सीएचसी पहुंची थीं। अल्ट्रासाउंड सेवा दोबारा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। 21 मार्च को लगेगा अगला शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमाकांत ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या और आवश्यकता को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि अगला अल्ट्रासाउंड शिविर आगामी 21 मार्च को लगाया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि जो मरीज इस बार छूट गए हैं, वे अगली तिथि को इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत