Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pradeep Kumar Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 01:31:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pradeep Kumar Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:31:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा श्रीरामलीला स्थल,रामलीला मैदान सी- ब्लॉक सेक्टर -62 में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एव महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने श्रीरामलीला महोत्सव-

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा श्रीरामलीला स्थल,रामलीला मैदान सी- ब्लॉक सेक्टर -62 में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एव महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने श्रीरामलीला महोत्सव-2026 की विस्तृत जानकारी प्रदान की। सर्वप्रथम समिति के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया तथा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में रविवार 11 अक्टूबर से बुधवार 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन सांय 7 बजे से श्रीरामलीला मंचन होगा।संजीव कुमार के निर्देशन में मुरादाबाद की अनुभवी लीला मंडली श्री जानकी कला मंच के लगभग 60 कलाकारों द्वारा ग्यारह दिनों तक भव्य लीला मंचन का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।रविवार 11 अक्टूबर को गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ॰महेश शर्मा एवं नोएडा के विधायक श्री पंकज सिंह द्वारा श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।सोमवार 12 अक्टूबर को श्रीराम जन्म के अवसर पर प्रख्यात भजन गायक गगन राठौड़ एवं टीम के द्वारा भजन जैमिंग का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

भजन जैमिंग का कार्यक्रम युवाओं,जेन-जी और जेन-अल्फा को रामलीला से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा का प्रयास है कि अधिक-से-अधिक जेन-जी और युवा भगवान राम के चरित्र के मंचन को देखकर ज्ञान की प्राप्ति कर सकें।डॉ॰शर्मा ने बताया कि गुरुवार 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सेक्टर 20 स्थित श्री हनुमान मंदिर से श्रीराम बारात शोभायात्रा का आयोजन होगा जो डीएम कार्यालय,सेक्टर 19 टेलीफोन एक्सचेंज,हरौला,सेक्टर 4,5,9,10, 11,12, 55, 57 तिराहा,लेबर चौक होते हुए सेक्टर-62 स्थित रामलीला स्थल तक पहुंचेगी।रामलीला स्थल पर राजा जनक राम बारात का भव्य स्वागत करेंगे।इस अवसर पर आतिशबाजी होगी और बैण्ड पार्टी द्वारा म्यूजिकल धुन पर राम बारात का स्वागत किया जाएगा।मंगलवार 20 अक्टूबर को सायं 5 बजे श्रीराम रावण युद्ध,रावण का अंत,रावण,कुम्भकरण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन होगा तथा विजयदशमी महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। 21 अक्टूबर की श्रीराम राज्याभिषेक एवं भरत मिलाप के साथ श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का समापन हो जाएगा।


समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस के साथ-साथ प्राइवेट सुरक्षा कर्मी,स्वयंसेवक,अग्निशमन उपकरण,तीन दर्जन सीसीटीवी कैमरे,ड्रोन,पाँच स्क्रीन उपलब्ध रहेंगे।इस बार मंच पर भी बड़ा स्क्रीन लगाया जाएगा।लीला स्थल पर प्राथमिक उपचार हेतु फेलिक्स अस्पताल के चिकित्सक,पैरा मेडिकल स्टाफ,ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की व्यवस्था एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी।दर्शक दीर्घा में बैठने हेतु एक हजार सोफे एवं तीन हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी।खाने- पीने की व्यवस्था हेतु मिठाई, चाट-पकोड़े,खाना,पानी,शीतल पेय,आदि के स्टाल होंगे।समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि विजयदशमी पर 70 फुट के रावण, 65 फुट के कुम्भकरण और  60 फुट के मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।इसके साथ ही आतंकवाद,भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के पुतलों का भी दहन होगा।महोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा॰महेश शर्मा,नोएडा विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश महिला 

आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम,सांसद सतीश गौतम,सांसद सुरेंद्र सिंह नागर,विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी,पूर्व राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर,पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान,नोएडा प्राधिकरण,जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी,समाजसेवी,अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग,सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,बजरंगलाल गुप्ता,पवन गोयल,एस एम गुप्ता,गौरव मेहरोत्रा,तरुण राज,मुकेश अग्रवाल,मनोज शर्मा, मुकेश गोयल,रविन्द्र चौधरी,मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता,अजीत चाहर,डॉ॰एसपी जैन,अनंत वर्मा,राजेश माथुर,मनीष गोयल,नवीन पोरवाल,  सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी व शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारा संपन्न, पितरों, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित


Featured News