Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुर्गा पूजा पंडालों पर नजर रखेंगे ग्राम प्रहरी, संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को देंगे सूचना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 01:17:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:17:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दुधारा थाने में रविवार को ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दुधारा थाने में रविवार को ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और दुर्गा पूजा पंडालों की निगरानी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि गांवों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अशांति की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है। ग्राम प्रहरी अपने क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी थानाध्यक्ष, बीट पुलिस अधिकारी या हल्का प्रभारी को तुरंत दें। बैठक में पुलिस और ग्राम प्रहरियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरी मौजूद रहे। दुधारा पुलिस ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारा संपन्न, पितरों, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित


Featured News