Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारा संपन्न, पितरों, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 01:27:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:27:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में शनिवार, दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारे का आयोजन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में शनिवार, दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारे का आयोजन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, निकट पीतल बस्ती रोडवेज, मुरादाबाद में श्रद्धा एवं सेवाभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में आलू-टमाटर की सब्जी, काशीफल की सब्जी, खीर एवं पूरी का प्रसाद रखा गया। यह भंडारा अपने पितरों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद सैनिकों तथा देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित रहा। आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि, “भारतीय संस्कृति में सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। ‘एक मुट्ठी अनाज’ अभियान केवल भंडारा आयोजित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करने का एक संकल्प है। हमारी परंपराएं हमें अपने पितरों का स्मरण करने, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा मानव सेवा के माध्यम से संस्कारों को जीवित रखने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने आगे कहा कि, “आज हम जो स्वतंत्रता और सुरक्षा का जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों का अतुलनीय योगदान है। उनका त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस भंडारे को पितरों के साथ राष्ट्र के वीर सपूतों को समर्पित करके हम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल आगे भी समाजसेवा के ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भंडारे की व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया। संगठन ने इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: सुरेश गुप्ता, शरद रस्तोगी, विजय शर्मा, इशांक भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, जतिन प्रजापति, सुशांत गुप्ता, अनुज आर्य, दिशांत सैनी, अभिषेक सैनी, अज्जू ठाकुर, अनुज शर्मा, हिमांशु, मनीष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी


Featured News