Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा ए डिवीजन लीग सनराइज क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 13/02/2026 11:36:43 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 13/02/2026 11:36:43 am
Share:

संक्षेप

बिहार: जिला क्रिकेट संघ नवादा द्वारा सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग एक मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब का मुकाबला आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। सनराइज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओ

विस्तार

बिहार: जिला क्रिकेट संघ नवादा द्वारा सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग एक मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब का मुकाबला आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। सनराइज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 274 रनों का स्कोर खड़ा किया ।सनराइज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज कुशाग्र ने शानदार शतक 100रन जबकि पुरु ने 46 तथा दीपक ने 45 रनों का योगदान अपने टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए आदर्श सिटी के गेंदबाज विकास कुमार ने तीन जबकि यशदीप श्रेय एवं रोशन को एक-एक विकेट मिला। 

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदर्श सिटी की टीम 23 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें रोशन ने 21 गौरव ने 13 जबकि राजन ने 14 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया । कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में सफल नहीं हुए। गेंदबाजी करते हुए सनराइज के गेंदबाज रेहान पूरु एवं अजीत ने तीन-तीन विकेट लिए। आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले पूरु को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।