Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धांजलि समारोह किया गया आयोजित

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 12/01/2026 05:08:17 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 12/01/2026 05:08:17 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: प्रखंड कार्यालय स्थित पेंशनर भवन नारदीगंज में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनायी गई। 

विस्तार

बिहार: प्रखंड कार्यालय स्थित पेंशनर भवन नारदीगंज में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनायी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद ने किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समाज सचिव श्रीकांत सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व व कृतित्व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय रहा है। उन्होंने जगतगुरू भारत का सपना देखा था।  इन्हें वेदान्त के प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरू के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने युवाओं को उठो जागो,और तबतक न रूको,जबतक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाय का मंत्र दिया।  इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालें। इस मौके पर दशरथ प्रसाद, कामता प्रसाद सिंह , रामाधीन सिंह,रघुनंदन प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।