-
☰
राजस्थान: अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा कंबल वितरण समारोह आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिला मुख्यालय कोटपुतली अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों की सहायता हेतु कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से प्रभावित गरीब एवं
विस्तार
राजस्थान: जिला मुख्यालय कोटपुतली अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों की सहायता हेतु कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से प्रभावित गरीब एवं असहाय लोगों को राहत प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती देवी ने की। इस अवसर पर महिला मंडल की महामंत्री श्रीमती जया बिरमीवाल, दीप्ति बंसल, इंदु अग्रवाल, पार्षद रेनू अग्रवाल, शालू चौधरी, चंन्दा अग्रवाल, रागिनी बंसल, शीतल गोयल, शालू दिवान, बीना गोयल, मृदुला गोयल, प्रतीक्षा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, अल्का बंसल, अंजलि सवाईका, रुक्मणी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, रेणु जिंदल सहित समाज की अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं। महिला मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक बालाजी कालोनी कच्ची बस्ती, B.D.M चिकित्सालय सहित कई जगह जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए। अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती देवी ने कहा कि समाज सेवा अग्रवाल समाज की परंपरा रही है और महिला मंडल भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा। उपस्थित लोगों ने महिला मंडल के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में उप निरीक्षक राम आसरे सरोज की मौत, परिवार में कोहराम
गुजरात: वडोदरा म्यूज़ियम में ‘हेरिटेज दीपोत्सव’: 1000 से अधिक दीपकों की जगमगाहट
गुजरात: पानीगेट कहार समाज ने प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान किया
मध्य प्रदेश: महिला ने झूठी शादी कर 6 लाख की ठगी का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा नेशनल सोशल क्लब की हुई वार्षिक सभा, धर्मेंद्र पाल सिंह राघव बने अध्यक्ष