-
☰
गुजरात: वडोदरा म्यूज़ियम में ‘हेरिटेज दीपोत्सव’: 1000 से अधिक दीपकों की जगमगाहट
- Photo by :
संक्षेप
गुजरात: यूनेस्को द्वारा दीपावली उत्सव को “इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज” के रूप में मान्यता मिलने के बाद पूरे गुजरात में उत्सव और हर्षोल्लास की नई लहर देखने को मिल रही है। इसी क्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के मार्गदर्शन में राज्य
विस्तार
गुजरात: यूनेस्को द्वारा दीपावली उत्सव को “इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज” के रूप में मान्यता मिलने के बाद पूरे गुजरात में उत्सव और हर्षोल्लास की नई लहर देखने को मिल रही है। इसी क्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के मार्गदर्शन में राज्यभर के ऐतिहासिक और हेरिटेज स्थलों पर विशेष "इंटैन्जिबल दीपावली" दीपोत्सव का आयोजन किया गया। वडोदरा जिले में इस उत्सव का मुख्य आकर्षण बना बड़ौदा म्यूज़ियम एंड पिक्चर गैलरी, जहाँ बुधवार को 1000 से अधिक पारंपरिक दीपक प्रज्वलित कर अनोखा प्रकाशोत्सव प्रस्तुत किया गया। दीपकों की कोमल रोशनी ने पूरे परिसर को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपों के बीच संस्कृति का रंगीन संगम म्यूज़ियम परिसर को खूबसूरत रंगोली डिजाइन, विशेष लाइटिंग डेकोर और दीवों की कलात्मक सजावट से सजाया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्य, गरबा, शास्त्रीय संगीत और युवा कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पर्यटकों का मन मोह लिया। राज्यभर के हेरिटेज स्थलों पर जगमगाहट गुजरात के अनेक प्रमुख स्थानों मोढ़ेरा सूर्य मंदिर रानी की वाव अडालज की वाव दांडी कुटीर शर्मिष्ठा तालाव उपरकोट पोरबंदर गांधी स्मृति ढोलावीरा रनोत्सव में घोरोड़ो सभी जगहों पर भी भव्य दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर पूरे राज्य को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। पर्यटन को नई दिशा — स्थानीय लोगों की विशेष भागीदारी कार्यक्रम देखने भारी संख्या में नागरिक और पर्यटक पहुंचे। अनेक परिवारों, विद्यार्थियों और फोटोग्राफरों के लिए म्यूज़ियम परिसर आकर्षण का केंद्र बन गया। पर्यटकों के लिए विशेष जानकारी पैनल और वारसा दर्शाती प्रदर्शनी गैलरियां भी उपलब्ध कराई गईं। स्थानीय नागरिकों ने कहा, “ऐसे कार्यक्रम शहर की पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाते हैं तथा यूनेस्को की मान्यता के बाद गुजरात के पर्यटन में भी वृद्धि होगी।
उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में उप निरीक्षक राम आसरे सरोज की मौत, परिवार में कोहराम
गुजरात: पानीगेट कहार समाज ने प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान किया
मध्य प्रदेश: महिला ने झूठी शादी कर 6 लाख की ठगी का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा नेशनल सोशल क्लब की हुई वार्षिक सभा, धर्मेंद्र पाल सिंह राघव बने अध्यक्ष