Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में उप निरीक्षक राम आसरे सरोज की मौत, परिवार में कोहराम

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 12/01/2026 06:10:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 12/01/2026 06:10:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान हुए एक भीषण सड़क हादसे में पुलिस विभाग के उप निरीक्षक (दरोगा) राम आसरे सरोज का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया, वहीं

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान हुए एक भीषण सड़क हादसे में पुलिस विभाग के उप निरीक्षक (दरोगा) राम आसरे सरोज का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक राम आसरे सरोज पुत्र छोटई सरोज, उम्र लगभग 58 वर्ष, मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के नौगांव गांव के निवासी थे। वर्तमान समय में वे कल्याण थाना, जनपद फतेहपुर में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जनवरी को वे ड्यूटी के दौरान अपने एक साथी सिपाही के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कानपुर स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकिल चालक के हाथ की तीन उंगलियां कट गईं, जबकि पीछे बैठे राम आसरे सरोज को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। करीब तीन दिनों तक चले इलाज के बावजूद 11 जनवरी को दोपहर लगभग 2 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

राम आसरे सरोज इससे पहले कुंडा, प्रयागराज और कानपुर सहित कई जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। वे वर्ष 2027 के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले थे। बताया गया कि वे 22 दिसंबर को घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, जिसके बाद यह हादसा हो गया।
परिवार की बात करें तो मृतक के परिवार में पत्नी ऊषा देवी और पांच बेटे हैं। चार बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटे का विवाह होना शेष है। पति के निधन से पत्नी ऊषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। राम आसरे सरोज दो भाइयों में सबसे बड़े थे, जबकि उनका छोटा भाई गांव में रहकर मजदूरी/निजी कार्य करता है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार राम आसरे सरोज एक ईमानदार, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र और पुलिस विभाग गहरे शोक में डूबा हुआ है।