Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पोरसा में 14 मार्च को लगेगा निशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 12/03/2026 10:51:58 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 12/03/2026 10:51:58 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में इफको के द्वारा दिनांक 14 मार्च सुबह 9 बजे से शासकीय अस्पताल पोरसा में विशाल नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जा रहा है जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों का

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में इफको के द्वारा दिनांक 14 मार्च सुबह 9 बजे से शासकीय अस्पताल पोरसा में विशाल नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जा रहा है जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों का नेत्र परीक्षण कर निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे नेत्र शिविर प्रभारी साहब सिंह तोमर एवं रामकुमार गुप्ता ने बताया पोरसा शहर कि प्रत्येक वार्डों में जाकर नेत्र रोगियों से जनसंपर्क किया एवं अधिक से अधिक संख्या में नेत्र रोगियो का परीक्षण के लिए शिविर तक पहुंचने का आग्रह किया 

इस शहर में नेत्र रोगियों की जांच निशुल्क की जाएगी तथा रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन मुरैना में निःशुल्क किया जाएगा उनकी आने-जाने व भोजन की व्यवस्था ठहरने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी मोतियाबिंद ऑपरेशन वाले रोगियों को अपने साथ आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लेकर आना है जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से नेत्र शिविर प्रभारी साहब सिंह तोमर, प्रभारी रामकुमार गुप्ता ,अशोक सिंह तोमर, जसराम गुप्ता ,प्रदीप उपाध्याय, केतन दुबे, अनुराग गुप्ता, राजपाल सिंह तोमर, जय सिंह तोमर ,रविंद्र सिंह तोमर ,बंटी भार्गव, गोपाल शिवहरे ,आदि लोग उपस्थित रहे। 
 


Featured News