-
☰
मध्य प्रदेश: भाजपा कानड़ मंडल अध्यक्ष के रूप में दिनेश अंकल बिजापारी की हुई घोषणा
- Photo by : social media
विस्तार
गोवर्धन कुम्भकार/ मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी भा.ज.पा. का संगठन पर्व कानड़ में जोर-शोर से मनाया जा रहा है, जहां भाजपा कानड़ मंडल अध्यक्ष के चुनाव की रायशुमारी प्रक्रिया नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुई। इस चुनावी प्रक्रिया के परिणामों की घोषणा रविवार को हुई। मंडल अध्यक्ष पद की घोषणा भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन एवं आगर जिले के पर्यवेक्षक भगवानदास सबनानी की सहमति से की गई। कानड़ मंडल अध्यक्ष के रूप में दिनेश अंकल बिजापारी को नियुक्त किया गया। उनके चयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके नेतृत्व में आगामी चुनावों की सफलता की शुभकामनाएं दी। यह चुनावी प्रक्रिया भाजपा के संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, और यह भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण मिसाल साबित हुई है।