-
☰
मध्य प्रदेश: नवरात्रि पर सोनी धर्मशाला में 13 वर्षों से कन्या भोज का भव्य आयोजन, नगर परिषद अध्यक्ष ने कन्याओं को दिया आशीर्वाद
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्ष सोनी धर्मशाला में सचिन जैन एवं उनके साथियों द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया जाता है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्ष सोनी धर्मशाला में सचिन जैन एवं उनके साथियों द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन की विशेषता है कि पिछले 13 वर्षों से नवरात्रि में प्रतिदिन लगभग 300 कन्याएं यहां भोजन ग्रहण करती हैं।मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसा और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दीपमाला नलवाया ने कहा कि “हमारे धर्म में कन्या को माँ का स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन और भोज केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है, जो सेवा, समर्पण और श्रद्धा का संदेश देती है। यह पुण्य कार्य हम सबके जीवन में सुख, शांति और मंगल लेकर आता है।” नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। पूजन में 9 कन्याओं को ही बुलाने की परंपरा है जिन्हें माता दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक माना जाता है, इसके साथ ही एक बटुक भी कन्याओं के साथ होना चाहिए जो भैरव का रूप माना जाता है। जो भी भक्त विधि-विधान से माता की पूजा आराधना करते हैं और कुमारी कन्याओं का पूजन करते हैं उन्हें माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कन्या पूजन करने से माता की कृपा आप पर बनी रहती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि रहती है। ऐसा करना आपके धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान को भी बढ़ाता है ।