-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत लालगंज में छात्राओं को जागरूक कर आत्मरक्षा प्रशिक्षण और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत आदर्श बी.के.बालिका इंटर कॉलेज कुदरहा मे छात्राओं को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और स्वास्थ्य/एम्बुलेंस सेवा 102/108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत आदर्श बी.के.बालिका इंटर कॉलेज कुदरहा मे छात्राओं को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और स्वास्थ्य/एम्बुलेंस सेवा 102/108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या समस्या के समय वे बिना किसी झिझक के इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी शिकायतों को गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। प्रभारी निरीक्षक ने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और निर्भीक होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अन्य स्टाफ और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित बालिकाओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया।