Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विन्ध्य महोत्सव मीरजापुर, देवी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्त हुए मंत्रमुग्ध, कलाकारों का हुआ सम्मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 24/09/2025 05:02:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 24/09/2025 05:02:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर 24 सितम्बर 2025- मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आयोजित नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव के द्वितीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर 24 सितम्बर 2025- मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आयोजित नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव के द्वितीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ की अमरनाथ शुक्ला, सूफिया बेगम, बद्री कवि, पतालू यादव के द्वारा देवी गीत व भजन सुनाकर लोगो को मंत्रमुग्ध किया गया। संस्कृति विभाग के कलाकार शिवलाल गुप्ता ने देवीगीत सुनाया। रामनारायण यादव, सुरेश मौर्या, देवी प्रसाद, विनय मधुकर एवं जनपद भदोही रमेश भंवरा लोकगीत ग्रुप, श्रीराम यादव, लक्ष्मी रागिनी के द्वारा भी देवी गीत व भजन की प्रस्तुति दी गई। शिव इण्टर कालेज मीरजापुर के छात्राओं के द्वारा कजरी देवीगीत पर अभियन कर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। राजकीय बालिका इण्टर कालेज विन्ध्याचल की छात्राओं के द्वारा लक्ष्मण शक्ति प्रसंग की अदभुत प्रस्तुति दी गई। विन्ध्य महोत्सव के मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारो को मा0 विधायक छानबे, जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का सफल संचालन संजय श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहें।