Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सीएचसी पोरसा में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाई गई

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 02/03/2026 12:32:25 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 02/03/2026 12:32:25 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोरसा में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल ऑफिसर डॉ. पुष्पेंद्र डंडोतिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विस्तार

मध्य प्रदेश: आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोरसा में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल ऑफिसर डॉ. पुष्पेंद्र डंडोतिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पहला टीका कु. काजल तोमर को लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई कार्यक्रम के दौरान  चिकित्सा अधिकारी  ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है तथा सभी अभिभावकों से अपनी बेटियों को समय पर टीका लगवाने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित BEE प्रदीप शुक्ला, CCH HL पुष्कर, एवं स्टाफ नर्स कृष्णा जाटव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एचपीवी संक्रमण, उसके लक्षण, बचाव एवं टीकाकरण के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी बालिकाओं के उज्ज्वल एवं सुरक्षित भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं।