Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बालिका आदर्श विद्या मंदिर चौहटन में विज्ञान दिवस पर क्विज, देशभक्ति गीत व होली उत्सव का हुआ आयोजन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Dunger Mal Rathy , Date: 02/03/2026 10:18:04 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Dunger Mal Rathy ,
  • Date:
  • 02/03/2026 10:18:04 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: विद्या भारती विद्यालय आदर्श बालिका आदर्श विद्या मंदिर चौहटन में शनिवार  को प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर सी सी रमन के जन्मदिवस के अवसर पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  जिसमें कक्षा तृतीय चतुर्थी

विस्तार

राजस्थान: विद्या भारती विद्यालय आदर्श बालिका आदर्श विद्या मंदिर चौहटन में शनिवार  को प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर सी सी रमन के जन्मदिवस के अवसर पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  जिसमें कक्षा तृतीय चतुर्थी षष्टी,सप्तमी ,नवमी और एकादशी की भैया बहिनों ने भाग लिया। इसमें डॉक्टर सी सी रमन से संबंधित और विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ सभी भैया बहनों ने उत्साह से इसमें भाग लिया  साथ ही आज महाराणा प्रताप राज्य और आनंद समारोह के अंतर्गत भैया बहनों को महाराणा प्रताप के जीवन और उनके स्वाभिमान की गाथाओं का वर्णन बताया गया। भैया बहनों ने महाराणा  प्रताप से संबंधित देशभक्ति गीत कविताएं आद बोलकर उनके जीवन परिचय को समझा। साथ ही होली का उत्सव का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य  कमलेश शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति विद्या भारती विद्यालयों में स्नेह और प्रेम के त्योहार होली उत्सव का आयोजन विद्यालय में होता है। जिसमें भैया बहिनों को होली के उत्सव के महत्व उनके प्रेम और उनके इतिहास के बारे में जानकारी दी जाती है। 

तथा भैया व  बहिनों हैं पूरे स्नेह प्रेम से एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं और होली के गीत और कविताएं बोलकर उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को मानते हैं। विज्ञान दिवस क्विज प्रतियोगिता  और होली के स्नेह प्रेम के त्यौहार को उल्लास के साथ भैया बहनों ने मनाया और उन्होंने विभिन्न रंग बिरंगी पोशाक के पहनकर और होली के गैर नृत्य का भी आयोजन हुआ । विज्ञान दिवस के प्रभारी  विनीता ने डॉक्टर सी सी रमन के जीवन का परिचय कराया । पारससिंह, भानाराम, मांगीलाल खत्री ,रश्मिका माहेश्वरी, अनुश्री सोनी ,सरोज शर्मा ,स्वरूपा राठी, हिना सोनी,तीजो चौधरी ,रवीना राजपुरोहित, अनुश्री सोनी,कल्पना खत्री ने क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया। तीजों चौधरी ने होली का उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उसके महत्व को भैया बहनों के सामने प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य  कमलेश शर्मा ने महाराणा प्रताप के जीवन और राज्य रोहन के अवकाश पर उनके जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग कहानी अरविंद घटनाओं से भैया बहनों को अवगत कराया।