-
☰
राजस्थान: राजस्थान बजट 2026-27 में चौहटन को मिली 17 बड़ी सौगातें, विधायक आदूराम मेघवाल ने जताया आभार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: विधानसभा में बजट 2026-27 के वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चौहटन विधानसभा क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा कर नौ बड़ी सौगातें दी है। होली त्यौहार के दो दिन पूर्व
विस्तार
राजस्थान: विधानसभा में बजट 2026-27 के वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चौहटन विधानसभा क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा कर नौ बड़ी सौगातें दी है। होली त्यौहार के दो दिन पूर्व इतनी बड़ी घोषणा करने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। बजट में चौहटन विधानसभा के लिए आठ घोषणाएं पहले हो चुकी है और नौ अब होने से चौहटन विधानसभा के लिए कुल सत्रह बड़ी घोषणाएं हो चुकी है।इतनी बड़ी बजट घोषणाएं होने से चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर चमक एवं खुशी का माहौल छाया हुआ नजर आ रहा है। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरक बजट में चौहटन विधानसभा को दिल खोलकर ऐतिहासिक सौगातें दी है जिनमें दीपला (सेड़वा), गोहड़ का तला (धनाऊ)ग्राम पंचायत में 132 केवी के दो जीएसएस, विरात्रा जगदंबा मंदिर के लिए रोपवे निर्माण, सांवलोर बस स्टैंड से तारातरा मठ तक सात कि.मी. सड़क चौड़ाई एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 7 करोड रुपये, हरपालिया में श्री हरपालेश्वर महादेव मंदिर मेला स्थल तक टू लेन 600 मीटर सड़क निर्माण के लिए 72 लाख रुपये, कारटिया गांव से आशापुरा मंदिर तक टू लेन सड़क 800 मीटर के लिए 96 लाख रुपये, चौहटन बामणोर धनाऊ संपर्क सड़क से गोगा जी का मंदिर हरदानपुरा तक टू लेन रोड 800 मीटर एक करोड़ 20 लाख रुपये, सिहानिया से लूंभानी सियागों की ढाणी तक नवीन डामर सड़क 6 कि.मी. के लिए दो करोड़ 40 लाख रुपये, पुलिस चौकी बाछडाऊ को पुलिस थाना में क्रमोन्नत करने की घोषणा शामिल है। विधायक मेघवाल ने बताया इससे पहले भी बजट में चौहटन मुख्यालय से इशरोल सड़क चौड़ाई एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड रुपए, सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर सहायक निदेशक कृषि विभाग कार्यालय, तारातरा मठ में मिनी स्टेडियम निर्माण,पशु चिकित्सा उपकेंद्र बामङला (सेङवा) को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत, आयुर्वेदिक औषधालय, चौहटन को ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय (औषधालय) में क्रमोन्नत, नर्मदा नहर परियोजना में अतिरिक्त जल की उपलब्धता के उद्देश्य से डीपीआर हेतु दो करोङ रुपयें स्वीकृत,ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण युवाओं के लिए ओपन जिम एवं खेल मैदान संबंधी सुविधाएं, प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 'नमो वन' विकसित किए जाने प्रस्तावित की घोषणाएं हो चुकी है। चौहटन विधानसभा के इन सत्रह घोषणाओं पर करीब दो अरब रुपए खर्च होने का अनुमान है। विधायक मेघवाल ने इन बड़ी उपलब्धियां के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देकर आभार जताया है।
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना