-
☰
राजस्थान: चौहटन में होली पर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर सीएलजी बैठक संपन्न, अफवाहों से बचने की अपील
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: आपसी भाईचारे तथा सद्भावना का पर्व होली के अवसर पर आपसी सोहार्द तथा भाईचारा तथा इस पर्व पर शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाने के लिए सीएलजी तथा गण मान्य नागरिकों की बैठक पुलिस थाना परिसर में उपखंड अधिकारी
विस्तार
राजस्थान: आपसी भाईचारे तथा सद्भावना का पर्व होली के अवसर पर आपसी सोहार्द तथा भाईचारा तथा इस पर्व पर शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाने के लिए सीएलजी तथा गण मान्य नागरिकों की बैठक पुलिस थाना परिसर में उपखंड अधिकारी रणछोड़ लाल तथा थानाधिकारी ललित किशोर के सानिध्य में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में उपखंड अधिकारी रणछोड़ लाल ने होली के पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए क्षेत्र में आपसी सोहार्द बना रहे इसके लिए हम सब मिलकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा साथ ही साथ किसी भी अप्रिय घटना के लिए पुलिस तथा प्रशासन को तुरंत सूचना दें तथा अफवाहों पर ध्यान ना दें। पुलिस थाना अधिकारी ललित किशोर ने कहा कि किसी भी अफवाह से बचें तथा मोबाइल के जरिए कोई भी मैसेज फॉरवर्ड करते वक्त अवश्य उसकी तहकीकात करें। पुलिस थाना अधिकारी ललित किशोर ने कहा की व्यापारी वर्ग सामान को अपनी दुकान के अंदर रखें पटरी के नीचे नहीं रखें। टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें। इस अवसर पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना