-
☰
राजस्थान: Nagaur में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, खींवसर की दीपिका कंवर को लगा पहला टीका
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण की एचपीवी टीकाकरण की राष्ट्रव्यापी शुरुआत शनिवार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से की. नागौर में इस अभियान के तहत सात राजकीय चिकित्सा
विस्तार
राजस्थान: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण की एचपीवी टीकाकरण की राष्ट्रव्यापी शुरुआत शनिवार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से की. नागौर में इस अभियान के तहत सात राजकीय चिकित्सा संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नागौर जिले में पहला एचपीवी टीका खींवसर के राजकीय जिला अस्पताल में 14 वर्षीय बालिका दीपिका कँवर को लगाया गया. इस अभियान के तहत पहले दिन जिला मुख्यालय स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की एमसीएच विंग, राजकीय जिला अस्पताल खींवसर राजकीय उप जिला अस्पताल जायल, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंडवा, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासनी, पांचला सिद्धा, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांचोड़ी में एचपीवी टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए।
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंडवा में एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर महेश वर्मा के मार्गदर्शन में की गई. इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सोनी, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश सिरोही, एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी व जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमंत उज्जवल भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राजकीय जिला अस्पताल खींवसर में भी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामजीत टाक व राजकीय उप जिला अस्पताल जायल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ मनफूल धायल के निर्देशन में एचपीवी टीकाकरण गतिविधि आयोजित हुई। तीन माह तक चलेगा यह अभियान जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश वर्मा ने बताया कि नागौर जिले में एचपीवी के 7 हजार 700 टीके आए हैं। यह टीकाकरण अभियान आगामी 90 दिनों तक संचालित रहेगा, जिसमें एचपीवी का टीका 14-15 साल आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया जाएगा। ये टीके सीएचसी, उप जिला एवं जिला अस्पताल में लगाए जाएंगे। आरसीएचओ ने बताया कि टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त व स्वैच्छिक होगा। इसका मकसद सभी वर्गों की बालिकाओं तक बराबर पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चलाया जाएगा। सभी टीका केंद्र 24 घंटे चलने वाली सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े होंगे ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना