-
☰
राजस्थान: नागौर में 778 नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया संबोधन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित सभा में राजस्थान को 16 हजार 686 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर इनका शुभारंभ किया।
विस्तार
राजस्थान: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित सभा में राजस्थान को 16 हजार 686 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर इनका शुभारंभ किया। इसी मंच से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध एचपीवी राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री ने 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अजमेर जिले के केकड़ी की अंकिता कुमारी मीणा और रूपनगढ़ क्षेत्र के मुकेश प्रजापत को मंच पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। जिसे सभी ने सुना। इसके बाद जिले के 778 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिसमें 10 नवनियुक्त कार्मिकों को मंच पर बुलाकर जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर, सीईओ अरविंद जाखड़, डॉ. महेश वर्मा सहित मुख्य अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए। इसमें मुख्यतः राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के कार्मिक शामिल हुए। आस्था और शौर्य की धरती राजस्थान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान को आस्था और शौर्य की धरती बताते हुए कहा कि यहां तीर्थों और क्रांतिवीरों के पदचिह्न हैं। हाइफा युद्ध का उल्लेख करते हुए मेजर दलपत सिंह के शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें गत दिनों इजराइल की संसद में हाइफा की आजादी का गौरवगान करने का अवसर मिला। पर्यटन को भी गति मिलेगी प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई शक्ति जुड़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन को भी गति मिलेगी। कनेक्टिविटी बेहतर होने से निवेश और स्थानीय कारोबार को लाभ होगा। नारी शक्ति को संबल एचपीवी राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं की धरती से यह अभियान शुरू हो रहा है। इससे महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मां स्वस्थ रहती है तो परिवार मजबूत रहता है। महिलाओं के लिए योजनाओं का उल्लेख पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को संबल देने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। पूर्व में स्कूलों में शौचालय और सेनेटरी नेपकिन की कमी से छात्राओं को पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी। मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के खाते में सीधे सहायता राशि पहुंच रही है और उज्ज्वला योजना से धुएं से राहत मिली है। इस अवसर पर जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर.के. सारण, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. डी. के. देवड़ा, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. संदीप चौधरी, नागौर तहसीलदार, जिला रोजगार अधिकारी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना