Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  बरेली में कंडोम सप्लाई के नाम पर 4 लाख की ठगी, सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का झांसा देकर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 02/03/2026 10:59:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 02/03/2026 10:59:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  बरेली में कंडोम सप्लाई के नाम पर 4 लाख की ठगी, सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का झांसा देकर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्जउत्तर प्रदेश: कंडोम सप्लाई के नाम पर 4 लाख की ठगी, आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  बरेली में कंडोम सप्लाई के नाम पर 4 लाख की ठगी, सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का झांसा देकर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्जउत्तर प्रदेश: कंडोम सप्लाई के नाम पर 4 लाख की ठगी, आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज बरेली में कंडोम सप्लाई के नाम पर एक कारोबारी से चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने खुद को एक निजी कंपनी का कर्मचारी बताकर पहले बड़ी सप्लाई का झांसा दिया और फिर रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी थाना में आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है, सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का दिया झांसा दुर्गानगर निवासी विवेक पटेल, जो बीएलवाई फर्म के प्रोपराइटर हैं और रामगंगानगर बिचपुरी में कारोबार करते हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके दफ्तर में मठ कमल नयनपुर बीडीए कॉलोनी निवासी अमित जौहरी आया था।  अमित ने खुद को शाइशा प्रोफिलेक्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एएसएम बताया अमित ने अपने साथी अतुल के साथ मिलकर विवेक को बताया कि उनकी कंपनी सरकारी अस्पतालों में एक नामी ब्रांड के कंडोम की सप्लाई करती है और अब खुले बाजार में नए नाम से उत्पाद लॉन्च कर रही है। इसके लिए उन्हें सुपर स्टॉकिस्ट की जरूरत है। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि डिस्ट्रीब्यूटर और भुगतान की जिम्मेदारी उनकी कंपनी की होगी। 


औरंगाबाद बुलाकर ऐंठे चार लाख रुपये बताया गया कि टीम में प्रयागराज के प्रशांत द्विवेदी, नई दिल्ली के प्रदीप पांडेय, हापुड़ के रानू शंकर शर्मा, ग्रेटर नोएडा के धीरज और शाहबाद (बरेली) निवासी अमित बघेल उर्फ विक्की शामिल थे। प्रशांत ने विवेक की बात शशांक शेखर गौड़ से कराई, जिसने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताया और उन्हें औरंगाबाद बुलाया विवेक आरोपियों के झांसे में आ गए और चार लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद माल की पूरी सप्लाई नहीं की गई। निर्माण में देरी का बहाना बनाते हुए केवल 50 हजार रुपये कीमत के घटिया कंडोम भेजे गए। जब विवेक ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उनके निर्देश पर बारादरी थाना में आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।