-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हवाई फायरिंग और धमकी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बिजनौर के थाना कोतवाली शहर पुलिस ने हवाई फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बिजनौर के थाना कोतवाली शहर पुलिस ने हवाई फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, ग्राम अगरी निवासी विकांशु पुत्र मुन्नू सिंह ने थाना कोतवाली शहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 661/2026 के तहत धारा 125, 352 और 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अभियोग से संबंधित आरोपी विशाल पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम सुहेरी, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध 12 बोर का तमंचा बरामद किया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल 1491 संदीप कुमार और कांस्टेबल 2040 रजत चौधरी शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर करते थे वसूली, मीटर से छेड़छाड़ के आरोप में तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान संगठन एकता का नया कार्यालय खुला, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: लाखों की सड़क पर पानी का कब्जा, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
