-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान संगठन एकता का नया कार्यालय खुला, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में भारतीय किसान संगठन एकता ने मंगलवार को गाजियाबाद के कृष्ण वाटिका में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में भारतीय किसान संगठन एकता ने मंगलवार को गाजियाबाद के कृष्ण वाटिका में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव रहे। उन्होंने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय खुलने के साथ ही संगठन ने क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संगठन को और सक्रिय करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों और आम लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। नए कार्यालय के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही गई। कई पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव कल्याण सिंह, नोएडा युवा जिला अध्यक्ष रवि यादव, जान मोहम्मद, प्रदेश प्रवक्ता विमल जी, मुसरान खान, तहसीन खान, वीरपाल सिंह, हरिंदर यादव, पवन पाल, मिथुन चौधरी, फिरोज खान, आशु भाई, रवि केसरवानी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को क्षेत्र में और मजबूत बनाने के लिए कार्य करने पर भी सहमति बनी।
उत्तर प्रदेश: बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर करते थे वसूली, मीटर से छेड़छाड़ के आरोप में तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: हवाई फायरिंग और धमकी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद
उत्तर प्रदेश: लाखों की सड़क पर पानी का कब्जा, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
